फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के खिलाफ अब व्हाट्स एप पर अभद्र टिप्पणी

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
व्हाट्सऐप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की अभद्र टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब गाजियाबाद में एक व्हाट्स एप ग्रुप पर एक व्यक्ति द्वारा मायावती पर अभद्र टिप्पणी की गई है। सोमवार को यह पोस्ट वायरल हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस संबंध में बसपा के पूर्व मेरठ मंडल संयोजक आरडी शर्मा ने एसएसपी से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसपी क्राइम को मामले की जांच सौंप दी है। उधर, सोशल साइट्स के माध्यम से यह मामला पार्टी के आलाकमान तक पहुंच गया है।


साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-3 निवासी बसपा नेता आरडी शर्मा ने बताया कि वह एक व्हाट्स एप ग्रुप पर हैं। इसी ग्रुप में सक्रिय एक व्यक्ति ने 23 जुलाई को दोपहर 2:23 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती के विषय में अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद जब उन्होंने एतराज जताया तो उक्त व्यक्ति को ग्रुप से रिमूव कर दिया गया।
विज्ञापन


आरडी शर्मा ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से बसपा कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है जबकि बहनजी की मान प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। ऐसी अभद्र भाषा से समाज में कलह का वातावरण तैयार होता है, लिहाजा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति द्वारा किए गए पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर उसकी फोटो कॉपी भी शिकायती पत्र के साथ संलग्न की गई है।


 बता दें कि पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ एक भाषण में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था, इसके बाद सूबे की राजनीति में उबाल आ गया था। बसपाई सड़कों पर उतर आए थे। भाजपा ने दयाशंकर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें