फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रहीं 12 फैक्ट्रियां सील

Tue, 20 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
प्रदूषित शहर - फोटो : reuters
विज्ञापन
बेहटा हाजीपुर गांव में मंगलवार को फिर प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी कर प्रदूषण फैलाने वाली 12 फैक्ट्रियों को सील किया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर दोपहर करीब एक बजे नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी बिजली निगम, प्रदूषण विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों की टीम के साथ बेहटा हाजीपुर गांव पहुंचे। टीम ने गांव में छापेमारी कर जींस रंगाई की 12 अवैध फैक्ट्रियों को सील किया। इस दौरान वहां बरामद ज्वलनशील केमिकल नष्ट किया गया।

साथ ही फैक्ट्रियों की बिजली सप्लाई भी काट दी गई। बता दें कि इससे पहले भी प्रशासनिक टीम ने गांव में छापेमारी कर 21 फैक्ट्रियों को सील किया था। नायब तहसीलदार ने बताया कि आगे भी अभियान के तहत प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें