फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट सीट के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में ई-83 में बने टॉयलेट सीट के एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गोदाम में रखा करीब पांच से सात लाख का माल जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड ने छह वाटर टेंडरों से आग बुझाई।राजनगर निवासी हरप्रीत रुपल का औद्योगिक क्षेत्र में कमोड और टॉयलेट सीट की ट्रेडिंग का गोदाम है।
विज्ञापन


गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे गोदाम में आग लग गई। इसके बाद गोदाम में मौजूद 10 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। कर्मचारियों ने फायर विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस संबंध में एफएसओ रामकिशोर यादव ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। वहीं, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के लिए गाजियाबाद कोतवाली के अलावा एक गाड़ी वैशाली और एक साहिबाबाद फायर सेंटर से भी बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें