फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चौराहे पर फायरिंग और चले ईंट पत्थर

Thu, 15 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में कस्बा के मुख्य चौराहे पर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग, पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सीएचसी से तीन को रेफर कर दिया गया। ग्राम डुड़वा बुजुर्ग निवासी अय्याज खां का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। करीब दो माह पूर्व झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से दोनों में तनातनी था।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अय्याज खां, राशिद खां, फैजान व खालिद चौराहे पर थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात पर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, लाठी-डंडा के साथ पथराव भी शुरू हो गया। जिससे एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां अय्याज खां, राशिद व खालिद की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। दिनदहाड़े कस्बा के मुख्य चौराहे के निकट फायरिंग व लाठी डंडा चलने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते लोगों ने दुकानें बंद कर दी। विवाद के बाद मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मामले में घायल पक्ष की ओर से कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें