फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण का जीजा भी गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धीरज हत्याकांड में कविनगर पुलिस ने हत्यारोपी वरुण के जीजा अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे साजिश भी शामिल होने का आरोपी माना है। दूसरी तरफ, पुलिस मास्टर माइंड जयदीप की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अरविंद उर्फ पल्लू बुलंदशहर के सैदपुर का रहने वाला है और यहां स्वर्णजयंतीपुरम में रहकर खल-चूरी की दुकान करता था। एसएचओ कविनगर ने बताया कि 26 जून की रात को वारदात से चार मिनट पहले वरुण ने अरविंद को फोन किया था।

पुलिस ने जब पता लगाया तो वरुण और अरविंद की लोकेशन एक ही जगह मिली, इससे साफ है कि अरविंद भी घटना में शामिल था, लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जयदीप के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। बता दें कि 26 जून की रात करीब नौ बजे प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में कविनगर पुलिस ने बुधवार को उसकी पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी वरुण को गिरफ्तार कर खुलासा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें