फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी बम कांड: आरोपी वलीउल्लाह कोर्ट में पेश, फैसला टला

Wed, 05 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
वाराणसी बम कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वाराणसी में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में मंगलवार को फैसला नहीं आ सका। जनपद न्यायाधीश रामकृष्ण उपाध्याय ने फैसले के लिए अब 15 अक्तूबर की तारीख नियत की है। इससे पूर्व डासना जेल में बंद आरोपी वलीउल्लाह को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


वाराणसी बम कांड में फैसला आने की उम्मीद के चलते सुबह से ही कचहरी परिसर में खासी भीड़ थी। दोपहर को डासना जेल में बंद आरोपी वलीउल्लाह को जिला कोर्ट में पेश किया गया। डीजीसी सुरेश यादव के अनुसार कोर्ट ने समयाभाव के चलते फैसले की तारीख अब 15 अक्तूबर नियत कर दी है।

डीजीसी ने बताया कि वाराणसी में 7 मार्च 2006 को संकट मोचन मंदिर और वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के फर्स्ट क्लास वेटिंग हॉल में धमाके हुए थे। इसमें कई लोग मारे गए थे, जबकि कई घायल हुए थे। इन धमाकों के कुछ देर बाद ही दशासमेव घाट से एक थैले से प्रेशर कूकर बम बरामद हुआ था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया था।
विज्ञापन


इन तीनों ही मामलों की अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में इन मामलों की जांच गाजियाबाद कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई थी। तभी से इन तीनों मामलों की सुनवाई गाजियाबाद जनपद न्यायाधीश कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें