फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पलटी कार, बीबीए छात्र की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन

नहर रोड पर रामप्रस्थ ग्रीन से वसुंधरा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार का टायर वैशाली सेक्टर-6 पुलिया से कुछ दूरी पर फट गया। कार की गति अधिक होने के चलते कार पलट गई और एक स्ट्रीट लाइट के पोल से जा टकराई। दुर्घटना में कार चला रहे बीबीए छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए।

वैशाली सेक्टर-6 रामप्रस्थ ग्रीन के पर्ल टॉवर निवासी चांद कपूर दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका बीबीए में पढ़ने वाला बेटा अर्जुन (19) सोसायटी में ही रहने वाले आर्यन (19) और हाजिक (14) के साथ कार से वसुंधरा की ओर जा रहा था। कार आर्यन की थी, जिसे अर्जुन चला रहा था।
विज्ञापन


कार वैशाली पुलिया से नहर रोड पर कुछ ही दूर पहुंची थी कि ब्लास्ट के साथ पिछला बाईं ओर का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। कार सवार तीनों छात्रों की गंभीर चोटें आईं।

आसपास से गुजर रहे लोगों ने छात्रों को कार से बाहर निकाला और शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। आर्यन और हाजिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इकलौता बेटा था आर्यन, परिजन सदमे में      
अर्जुन की मौत के बाद उसके परिवार के लोग सदमे में हैं। अर्जुन चांद कपूर का इकलौता बेटा था, उनके एक बेटी है। अर्जुन आईएमएस कॉलेज नोएडा में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। मां को तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि 10 मिनट पहले घर से निकला उनका बेटा अब जीवित नहीं रहा। मां का रो रो कर बुरा हाल है।      

स्पीड कम होती तो न होता हादसा      
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि जिस समय हादसा हुआ कार की गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रही होगी। साथ ही तीनों से सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी। अगर गति कम होती तो कार को नियंत्रित किया जा सकता था।
विज्ञापन


मगर तेज गति होने के कारण कार ने कई पलटियां खाईं। सीओ इंदिरापुरम ने कहा कि परिजनों को चाहिए कि वे बच्चों को समझाएं कि वाहन चलाते समय उसकी गति हल्की रखें। दोस्तों के साथ कार रेसिंग से उन्हें रोकें।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें