सुमेरपुर थाने में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कस्बे के ईदगाह मोहल्ले में छापा मारकर शाहरुख खान को सुतली बम व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।कस्बे के बांकी मार्ग में ईदगाह के पीछे आतिशबाज मकबूल खां का आवास है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने टीम के साथ दोपहर को घर में छापा मारकर मकबूल के पौत्र शाहरुख
खान को सुतली बम बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से चार किलो बारूद, पोटास, बम बनाने में उपयोग होने वाली सुतली, कंकड़ आदि सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर में रखी तैयार आतिशबाजी का सामान भी बरामद किया।पुलिस ने आरोपी युवक शाहरुख खान के खिलाफ
विस्फोटक अधिनियम 3/5 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसके दादा के पास आतिशबाजी बनाने का वैध लाइसेंस है। वह उसके साथ कार्य करता है। उधर, कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि मकबूल के नाम लाइसेंस पिछले दस वर्षों से नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस लाइसेंस पर आतिशबाजी का काम करना भी गैर कानूनी है।