फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों पर गिरा यूनिपोल, 10 घायल, जीटी रोड जाम

Fri, 06 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक यूनिपोल दो ऑटो और एक कार पर गिर गया। हादसे में दस लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, हादसे से जीटी रोड दो घंटे के लिए जाम हो गया।
विज्ञापन


घायलों को एमएमजी अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन को दिल्ली रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों ने नगर निगम के खिलाफ तहरीर की है। उधर, डीएम विमल कुमार शर्मा ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम डा. नितिन मदान को मामले की जांच सौंपी गई है।

 दिल्ली सुंदरनगर निवासी साबिर और फरहात फेरी का काम करते हैं। दोनों साढ़ू हैं। वह काम के सिलसिले में अजय निवासी नंदग्राम के ऑटो से गाजियाबाद आ रहे थे। साबिर ने बताया कि जीटी रोड पर साईं उपवन के सामने नगर निगम द्वारा लगाया गया यूनिपोल ऑटो पर गिर गया, जिससे वह तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा पीछे लग्जरी कार में आ रहे धामपुर (बिजनौर) निवासी मोहम्मद इकबाल और एक अन्य ऑटो चालक विजेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा तीन बाइकों पर जा रहे पांच बाइक लोगों को चोट लगी। वह बाइक से गिर गए।

यूनिपोल ऑटो पर गिरने से सवारियां ऑटो में ही दबी रह गईं। राहगीरों ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रथम इंदरपाल सिंह और सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची।

गंभीर घायलों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। साबिर, फरहात और विजेंद्र को दिल्ली रेफर किया गया है, अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साबिर के मामा नईम ने नगर निगम के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।

लापरवाही से यूनिपोल लगाने का आरोप लगाया है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जीटी रोड पर दो घंटे लगा रहा जाम
साहिबाबाद। जीटी रोड पर साईं उपवन के पास गाड़ियों पर होर्डिंग गिरने से बृहस्पतिवार सुबह जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को करहेड़ा पुल की ओर डायवर्ट किया। जिसके बाद वाहन चालकों को राहत मिली।

एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि करीब 11 बजे साहिबाबाद पुलिस को सूचना मिली की गाजियाबाद साईं उपवन के पास होर्डिंग दो कारों पर गिर गया है। जिसके चलते अर्थला तक जाम की स्थिति बन गई है।

तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने करहेड़ा कट से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर करहेड़ा पुल की ओर मोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ की ओर जाने वाले वाहन चालक परेशान हुए। दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें