अपने ननिहाल में आई एक युवती दोस्त से मिलने पहुंचे युवक को पहले लड़की के रिश्तेदारों ने फिर मौके पर पहुंचे पुलिस के कांस्टेबल ने बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। रात भर हुई पिटाई से युवक के सिर, छाती और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जम्मू रेफर किया गया। इस मामले में कांस्टेबल मो. सुल्तान को सस्पेंड कर दिया गया है।
थाने में दोनों पक्षों से मामला दर्ज किया गया है। घायल तलवाड़ा के युवक राहुल कुमार के अनुसार उसको बुधवार की शाम को खैरल में रहने वाली युवती ने फोन कर मिलने बुलाया था। शाम को जब वह उसके घर के पास पहुंचा तो उसके घर वालों ने जबरदस्ती उसे अंदर खींच कर ले गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इसी दौरान मौके पर कांस्टेबल पहुंचा और खुद को थाने का मुंशी बताकर बांधकर पीटने लगा। रात भर सारे लोग मिलकर बारी-बारी से पीटते रहे। सुबह मौका लगा तो मोबाइल फोन से अपने जानने वालों को इसके बारे में जानकारी दी। तब वे लोग छुड़ाने पहुंचे। युवक के साथ की गई मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है।
तत्काल अपनी ड्यूटी का सही प्रकार से निर्वाह नहीं करने के आरोप कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। एसएचओ जेजे भगत के अनुसार तत्काल धारा 457, 353, 342, 323, 511 और 376 के तहत केस को दर्ज किया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि युवक घर में घुसा था या फिर उसको जबरदस्ती ले जाया गया। का पता चल सकेगा।