फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराना बस अड्डे के पास फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हापुड़ रोड पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कार में मेरठ निवासी लोहा कारोबारी कैलाश गुप्ता और राहुल उर्फ सचिन कार में दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार अनियंत्रित होकर दो कारों और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई। दूसरी तरफ, कार सवारों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक से बचने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी है, कार की किसी अन्य कार से टक्कर नहीं लगी है।
विज्ञापन


सूचना पर सिहानी गेट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। क्रेन आने में देरी होने के कारण करीब एक घंटे तक हापुड़ रोड और फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

बाद में क्रेन से कार हटवाई गई, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को कार सवारों के नशे में होने की भी बात बताई, मगर कार चालक का मेडिकल नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें