फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दो युवतियों ने सीएनजी पंप कर्मी से की मारपीट, लूटी नकदी

Sat, 01 Apr 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
drunk girl - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
असालतनगर स्थित सीएनजी पंप पर बृहस्पतिवार रात लग्जरी कार सवार दो युवतियों और एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और पंप कर्मी को मारपीट कर 346 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने कार की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया मगर उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

असालतनगर स्थित सीएनजी पंप के प्रबंधक रेवड़ी रेवड़ा गांव निवासी महेेंद्र कसाना के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे एक लग्जरी कार उनके पंप पर आकर रुकी। कार में दो युवतियां और एक युवक सवार थे।
विज्ञापन

स‌िगरेट पीने से रोका तो शुरु कर दी मारपीट

कार में सीएनजी लेते वक्त तीनों कार से नीचे उतर गए। युवतियां वहीं खड़े होकर सिगरेट पीने लगीं। पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर युवतियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसी बीच कार में सीएनजी फुल होने पर रुपये मांगे गए तो युवतियों ने पंप कर्मी राहुल निवासी मुरादनगर से मारपीट शुरू कर दी।

यह देख अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। इस बीच एक युवती ने कार से तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए कर्मचारी राहुल से 346 रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी कार का शीशा खोलकर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकले।

प्रबंधक महेंद्र ने बताया कि दोनों युवतियां और युवक शराब के नशे में धुत थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कार्यवाहक एसओ सरताज के मुताबिक लग्जरी कार हरियाणा नंबर की थी। नंबर के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया मगर सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित की तहरीर पर जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें