फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने आए दिल्ली के दो युवक बहे

Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
विज्ञापन
गंगा
विज्ञापन
दोस्तों संग गंगनहर में नहाने आए दिल्ली के दो युवक बुधवार देर रात पैर फिसलने से नहर में बह गए। दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर रात तक दोनों युवकों की तलाश में जुटी थी।  
विज्ञापन


दिल्ली के हर्ष विहार निवासी जतिन (19) और सन्नी(20) बुधवार को चार और दोस्तों के साथ बाइक से मुरादनगर नहर आए थे। रात करीब दस बजे सभी दोस्त गंगनहर में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक जतिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

उसे बचाने का प्रयास कर रहा सन्नी भी बह गया। दोनों को बहता देख दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर उन्हें निकालने का प्रयास किया मगर वे नहीं मिले। सूचना पर पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची और उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था। कार्यवाहक एसओ सरताज ने बताया कि युवकों को ढूंढने का प्रयास जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें