फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली और कार की भिड़ंत, दो घायल

Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विजय नगर लिंक रोड के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्राली और कार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक  ट्रैक्टर-ट्राली विजय नगर से मेरठ रोड तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्राली के सामने आ गया। ऐसे में ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

इससे ट्रैक्टर के पीछे आ रही कार ट्राली में भिड़ गई। हादसे में कार चालक रवि और एक अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। विजय नगर एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


राजनगर फ्लाईओवर के डिवाइडर पर चढ़ा ऑटो, बाल-बाल बचा चालक
राजनगर फ्लाईओवर पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान ऑटो में सवारियां नहीं थीं। ऑटो पुराना बस अड्डा से मसूरी की ओर जा रहा था। हादसे के चलते फ्लाईओवर पर वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों को करीब 10 मिनट तक जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें