फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में हाथापाई

Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडरेज में दो पक्षों के बीच चलती कार में हाथापाई हुई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। इस दौरान कार के शीशे पर लटका युवक और कार सवार दो युवक घायल हो गए। उनका पास के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।        
विज्ञापन

       
 दिल्ली निवासी राजेंद्र एक निजी कंपनी में काम करते हैं। राजेंद्र बृहस्पतिवार को लाजपत नगर निवासी अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह कार सड़क किनारे खड़ी कर इलाके की ही एक दुकान पर खरीदारी कर रहे थे।

इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में साइड मार दी। इस पर इस कार को चला रहे युवक और साथ बैठे युवक से राजेंद्र की कहासुनी हो गई। राजेंद्र ने दोनों युवकों को बाहर निकलने को कहा तो कार चला रहे युवक ने कार दौड़ा दी।
विज्ञापन


राजेंद्र कार की खिड़की पर लटक गए और चालक का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सामने के एक पेड़ में जा घुसी।  इससे राजेंद्र के साथ कार चालक अक्षय और साथ बैठा रवि घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। तीनों का मेडिकल करवाया गया है कि कहीं चालक नशे में तो नहीं था। आरोपी चालक अक्षय कैटरिंग का काम करता है, जबकि रवि 12वीं कक्षा का छात्र है।                   

- स्कूटी को मारी टक्कर, जा सकती थी तीनों की जान                  
राजेंद्र ने खिड़की पर लटकने के दौरान चालक अक्षय का हाथ पकड़ लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कार की स्पीड तेज नहीं थी। वरना तीनों की जान को भी खतरा हो सकता था। इस दौरान कार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी।                   
                
सूर्यनगर में पलटी तेज रफ्तार कार                  
बृहस्पतिवार रात को तेज रफ्तार कार साइकिल ट्रैक के खंभे से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार चालक को मामूली चोटें आईं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक दिल्ली निवासी बलवंत सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात वह साहिबाबाद की एक पार्टी में शामिल होने आए थे। करीब दो बजे लौटते समय जब वह सूर्यनगर पहुंचे। इस दौरान सड़क पर सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर साइकिल ट्रैक से टकराकर पलट गई। बलवंत सिंह के हाथ, पैर व सिर में मामूली चोटें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें