फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को मारा चाकू

Thu, 04 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे ने मंगलवार रात मोहल्ला भूपेंद्रपुरी में युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता ने इस कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला भूपेंद्रपुरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उसकी बेटी बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवती के हाथ में लगा है।

पिता का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक उसकी लड़की से एक तरफा प्यार करता है। इसी के चलते उसने कुछ दिन पहले भी उनकी लड़की पर हमला बोला था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी मगर तब भी पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर मामला शांत करा दिया था। उधर, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें