फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले से परेशान साध्वी को मिली धमकी, दोस्ती करो वरना जान से जाओगी

Tue, 28 Jun 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साध्वी मनचला फोन कर परेशान कर रहा है। कहता है कि दोस्ती करो वरना जान से जाओगी। इस संबंध में साध्वी ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साध्वी टीएचए में रहती हैं।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक अनजान नंबर से उन्हें कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने कहा कि वह उनसे दोस्ती करना चाहता है। शुरू में उन्हें किसी बच्चे का मजाक लगा, तो उन्होंने कॉल काट दी।

इसके बाद युवक ने कई बार कॉल किया। हर बार दोस्ती करने का दबाव बनाया। सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे उसने कॉल कर कहा कि वह जानता है कि वह कहां रहती हैं। अगर जिंदगी चाहती हो, तो दोस्ती कर लो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है आरोपी की तलाश

साध्वी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल साध्वी ने दिल्ली निवासी एक रेप पीड़िता का साथ देते हुए नामी कंपनी के मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके बाद उन्हें कई बार धमकी मिली थी। उन पर हमले की कोशिश भी हुई थी। पुलिस को शक है कि यह युवक भी उन्हीं लोगों से जुड़ा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें