फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने शहर में ताबड़तोड़ लूट की वारदातें करने वाले दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा। एक लुटेरे पर हत्या और लूट के 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


लुटेरों के कब्जे से ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रीयल एरिया में प्रापर्टी डीलर लूटी गई रकम में 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उनके पास से एक तमंचा, कार और चाकू भी बरामद हुआ है। उनका एक साथी फरार है।  

    सीओ अनिल यादव ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार शाम ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। जहां कार सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो एक के कब्जे से तमंचा और दूसरे के कब्जे से चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आशु शर्मा निवासी विकास कुंज और दीपक निवासी मंगल बाजार लोनी बताया। दोनों ने छह अगस्त को प्रापर्टी डीलर संजीव मिश्रा से 3.70 लाख रुपये और 26 जुलाई को वीके ट्रेडर्स के कलेक्शन ब्वॉय से दो नंबर बस स्टैंड के पास 1.64 लाख रुपये लूटना कुबूल किया।  सीओ ने बताया कि आशु के खिलाफ लोनी कोतवाली, बार्डर थाना और थाना ट्रॉनिका सिटी में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

युवकों को ट्रेंड कर हरेंद्र खड़खड़ी के गैंग में कराता था भर्ती
सीओ ने बताया कि शातिर लुटेरे आशु शर्मा के तार हरेंद्र खड़खड़ी गैंग से जुड़े हैं। उसने कई युवकों को लूट की ट्रेनिंग देकर उन्हें खड़खड़ी गैंग में शामिल कराया है। बहरहाल, खुद आशु ने खड़खड़ी गैंग के साथ मिलकर कोई वारदात नहीं की है। दिल्ली में वारदातें करने का शक है, इस मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें