फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-स्नैचिंग के प्वाइंट होंगे चिन्हित, बढे़गी गश्त

Thu, 04 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
टीएचए में बढ़ रहे क्राइम को कंट्रोल करने के लिए नवनियुक्त एसएसपी ने कमर कस ली है। एसएसपी ने इसके लिए एक टीम गठित की है। यह टीम टीएचए में स्नैचिंग और लूट होने वाले प्रमुख प्वाइंट को चिह्नित कर सूची तैयार करेगी। इसके बाद इन प्वाइंट्स पर लूट और स्नैचिंग रोकने वाले एक्सपर्ट  पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


टीएचए में लोग आए दिन होने वाली लूट और स्नैचिंग की वारदातों से परेशान हैं। आलम यह है कि महिलाएं घर से बाहर निकलने में भी डर रही हैं।  सीओ अनिल यादव ने बताया कि एक टीम गठित की गई है। यह बदमाशों द्वारा लूट और स्नैचिंग करने वाले प्रमुख स्थानों की सूची तैयार करेगी। सभी पीसीआर और लैपर्ड को रात में गश्त बढ़ाने और चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा यहां होती हैं वारदातें:
- वैशाली सेक्टर 4      
- ग्रीन बेल्ट      
- वैशाली मेट्रो      
- कौशांबी मेट्रो      
- महाराजपुर      
- गौड़ विज पार्क चौराहा      
- मंगल बजार चौक      
- शिप्रा मॉल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें