फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 किसानों पर रिपोर्ट

Thu, 04 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में चकबंदी अधिकारियों ने मंगलवार को हुई मारपीट प्रकरण में करीब सौ अज्ञात किसानों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक चकबंदी अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 12 किसानों को नामजद किया गया है। इस कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चकबंदी विभाग की टीम नहटौर-हल्दौर मार्ग के निकट सेक्टर आठ के अंतर्गत बालकों वाली स्थान पर चकों की हदबंदी के लिये खेतों की पैमाइश करने पहुंची थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनेक किसानों ने हदबंदी का विरोध किया था। किसानों ने टीम के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया था। इस मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी जगबीर सिंह ने हल्दौर थाने में नगर और देहात क्षेत्र के 12 नामजद समेत करीब सौ किसानों पर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने का प्रयास करने समेत कई आरोप लगाते हुए रिपोर्ट पंजीकृत कराई है।
पुलिस ने इस मामले में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये क्षेत्र में दबिश देनी शुरू कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को खेतों पर सूनापन छाया रहा। पुलिस की कार्रवाई से भयभीत किसान खेतों और अपने घरों से नदारद दिखाई दिए। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें