फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम से की पड़ोसी ने दरिंदगी

Mon, 10 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी पर एक पड़ोसी युवक ने चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के समय कंजक बनी मासूम पड़ोस के एक घर में जीमकर लौट रही थी। चिप्स का पैकेट दिखाकर युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर मासूम ने अपनी मां को रोते हुए बताया कि अंकल बहुत गंदे हैं...। घटना से गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला कविनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। रविवार दोपहर चार साल की मासूम कंजक पड़ोसी के घर से जीमकर घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले नंदन रावत (30) ने उसे चिप्स का पैकेट देने के बहाने बहला फुसलाकर घर में बुला लिया।
विज्ञापन


जहां आरोपी ने मासूम के साथ रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची को कमरे से निकालकर छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। मासूम ने बताया कि नंदन अंकल बहुत ही गंदे हैं.. उन्होंने मुझे पहले थप्पड़ मारे और फिर कपडे़ उतार दिए।

बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर मासूम की मां ने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद वह आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे दबोच लिया। आसपास के लोगों को भी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई की।

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसएसपी केएस इमेनुएल के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस बच्ची का मेडिकल करा रही है। पुलिस ने आरोपी नंदन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला है।

कड़ी सजा से रुकेगी कुत्सित मानसिकता
व्यक्ति में सेक्स की प्रवृत्ति अधिक होने और उसका मौका नहीं मिलने से वह टारगेट तलाशता है। टीवी, सिनेमा में भी जोश भरे वीडियो और पिक्चर भी इसका कारण हैं। इसके अलावा लंबी न्याय प्रक्रिया और आरोपियों के आसानी से छूटने के उदाहरणों से लोगों में इसका डर खत्म होता जा रहा है।

कानून में अगर इस जघन्य अपराध के लिए कड़े दंड के साथ जल्द न्याय सुनिश्चित हो तो ऐसी कुत्सित मानसिकता को काफी हद तक रोका जा सकता है। - डा. जे. एल. रैना, समाजशास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें