फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गर्दन पर चाकू मारकर लूटा, रेप की कोशिश

Sun, 21 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक घर में घुसकर बदमाश महिला से लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर रेप की कोशिश की और गर्दन पर चाकू मारकर महिला को घायल कर दिया। इतना ही नहीं महिला के एक साल के बेटे का के गले पर चाकू रखकर उसका गला दबाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


वारदात के वक्त बदमाश ने महिला की आंखों में मिर्च भी डाली। बाद में रस्सी से महिला के हाथ-पैर बांधने के बाद मंगलसूत्र लूटकर वह भाग निकला। मामला यहां की एक कालोनी का है।
महिला ने बताया कि उसके पति फल बेचने का काम करते हैं।

वह घर पर नहीं थे। शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे एक युवक आया और उनके पति के बारे में पूछने लगा। पति के घर न होने की बात कहने पर युवक ने मौसमी के रेट पूछे और घर के अंदर घुस आया। उसने उसका मुंह दबा दिया और लूटपाट करने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। वह बदमाश से भिड़ने लगीं तो उसने उनके एक वर्ष के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसका गला दबाने की कोशिश की। मिन्नतें करने पर बदमाश ने बच्चे को तो छोड़ दिया लेकिन उनकी आंखों में लाल मिर्ची डाल दी।

इसके बाद रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद उसका मंगलसूत्र और कमरे से कुछ सामान लूटकर भाग निकला। महिला ने बताया कि इस दौरान बदमाश ने उनके साथ रेप करने की भी कोशिश की।

करीब आधे घंटे बाद बदमाश के जाने पर उन्होंने शोर मचाया, मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बंधक मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाश को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें