बसपा के राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुसाइड की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसकी पुष्टि की है।
इस मामले में फोरेंसिक जांच टीम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लिहाजा पुलिस अभी भी हत्या और आत्महत्या के एंगल से इस केस की जांच कर रही है।
पुलिस शुक्रवार को सांसद के घर लगे सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालेगी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि हिमांशी की मौत नजदीक से चली रिवाल्वर की गोली से हुई थी। सिर में दाहिनी ओर 1.1 सेंटीमीटर का घाव है। उसके पास ब्लैकनिंग और टयूटनिंग मिली है।
हिमांशी की दायीं आंख के पास भी ब्लैकनिंग के निशान मिले हैं
नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
हिमांशी की दायीं आंख के पास भी ब्लैकनिंग के निशान मिले हैं, हाथ पर भी चोट है। मौत की वजह गनशॉट है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हिमांशी की मौत सुसाइड लग रही है।
हिमांशी के सिर में लगी गोली उनके सिर में ही फंस गई थी, जिसे पोस्टमार्टम के दौरान निकाल लिया गया है। इस गोेली को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।
हिमांशी का पोस्टमार्टम बुधवार आधी रात के बाद करीब पौने तीन बजे तीन डॉक्टरों के पैनल ने शुरू किया। साढे़ तीन बजे तक चले इस पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी भी कराई गई। उधर, बृहस्पतिवार को भी पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाल सकी है।