फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साथियों संग क्लास रूम में घुसकर स्टूडेंट ने मारी गोल्ड मेडलिस्ट छात्र को गोली

Thu, 09 Feb 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
shoot out at school - फोटो : अमर उजाला
 डीडीपीएस गोविंदपुरम में 11वीं के एक छात्र ने क्लासरूम में घुसकर साथी छात्र हितेश भाटी पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
shoot out at school - फोटो : अमर उजाला
छात्र की पीठ में छर्रे लगे हैं और उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। कविनगर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। हितेश ने बताया कि वह देहरादून पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम में 11वीं क्लास (सेक्शन-आई) में पढ़ता है। वह गुजरात में हुई सीबीएसई स्कूलों की नेशनल ‘भाला फेंक प्रतियोगिता’ में गोल्ड मेडल जीत चुका है। उसके पिता विनोद भाटी आर्मी में क्लर्क पद से रिटायर्ड हैं और इन दिनों निजी कंपनी में जॉब करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
shoot out at school - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी कक्षा में लंच के समय साथी भूमेश नागर के साथ बैठा था। इसी दौरान कक्षा 11 (सेक्शन-बी) का छात्र निवासी सिकरोड़ा स्कूल के तीन छात्रों के साथ उसकी क्लास में आया। इनमें से दो छात्र मुख्य आरोपी के भाई लगते हैं और हितेश के सेक्शन में हैं, जबकि तीसरा नौवीं क्लास में पढ़ता है और वह डासना गेट का रहने वाला है। इन चारों ने उस पर हमला कर दिया और बेल्टों से पीटने लगे। इस दौरान सेक्शन बी के छात्र ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। 12 बोर की गोली शीशे में लगकर रिकोचिट (घूमकर वापस आना) हुई और उसके छर्रे उसकी पीठ में लगे। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

4 of 6
shoot out at school - फोटो : अमर उजाला
शोरशराबा सुनकर स्कूल के अध्यापक आ गए, जिन्होंने उसे सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पकड़कर कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाकी तीनों आरोपी भाग गए। कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि इस संबंध में हितेश के पिता विनोद भाटी निवासी ग्राम बढ़पुरा, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ने एफआईआर दर्ज कराई है। पकड़ा गया आरोपी छात्र बालिग (18) है। दूसरी तरफ, आरोपी छात्र ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है।
विज्ञापन

5 of 6
shoot out at school - फोटो : अमर उजाला
यह इंपल्स कंट्रोल डिसआर्डर है: मनोचिकित्सक
मनोचिकित्सक डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि इस तरह की घटनाएं इंपल्स कंट्रोल डिसआर्डर की वजह से होती हैं। इसमें बहुत कुछ छात्र के घर के माहौल पर भी डिपेंड करता है। ऐसे छात्रों को मार्गदर्शन की जरूरत है।

भाई को पीटा था, इसलिए चलाई गोली: आरोपी
पकड़े गए आरोपी का कहना है कि हितेश ने उसके कजन (छोटे भाई) को पीटा था, जो हितेश के ही सेक्शन में है। वह अक्सर उसे परेशान करता था। इसी से नाराज होकर उसने वारदात की है। वह बैग में तमंचा रखकर लाया था। उसने बताया कि वह तमंचा घर से लेकर आया था। वह अपने किए पर शर्मिंदा है। घटना के बाद वह स्कूल से भागा नहीं था। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shoot out at school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में बच्चों के बैगों की होगी चेकिंग: प्रिंसिपल
स्कूल की प्रिंसिपल रेणुका शर्मा का कहना है कि घटना से वह शॉक्ड हैं। पहले भी कई बार क्लास में झगड़ा हुआ है। इसके बाद कई बार छात्रों की काउंसलिंग भी कराई गई। कोई सोच भी नहीं सकता था कि छात्र बैग में तमंचा छिपाकर ले आएगा। फिलहाल छात्र को अनुशासनहीनता के आधार पर स्कूल से निकाल दिया गया है। साथ ही सिक्योरिटी गार्डों को हर रोज बच्चों के बैगों की चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें