फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर पहुंचे एसएसपी, बॉर्डरों पर हाई अलर्ट

Wed, 27 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
border - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। सोमवार मध्य रात्रि को एसएसपी ने यूपी गेट और अन्य बॉर्डरों का दौरा कर हाल जाना, वहीं मंगलवार को दिल्ली से आने वाले सभी भारी वाहनों की गाजियाबाद एंट्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


हाई अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को महाराजपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कांवड़ियों के भेष में तैनात एसआई सतेंद्र राय ने वाहनों की चेकिंग की। साथ ही बैरिकेडिंग कराकर भारी वाहनों की एंट्री को रोका गया।

महाराजपुर बॉर्डर, डाबर तिराहे पर मचान का निर्माण पूरा कर यहां दूरबीन से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इससे पहले सोमवार मध्य रात्रि को पहुंचे एसएसपी केएस इमेनुअल ने सीसीटीवी, मचान और बंकरों की जांच की।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव, एसएचओ गोरखनाथ यादव व पुलिस बल मौजूद रहा।

कनावनी से वैशाली तक हिंडन नहर रोड बंद
मंगलवार को कांवड़ कैंप और पुलिसकर्मियों ने नहर रोड पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए इसे बंद कर दिया। कनावनी पुलिया से वैशाली सेक्टर-6 पुलिया तक रोड बंद रही। हालांकि दिल्ली की ओर रोड खुला रहा।

40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कांवड़ियों के भेष में
टीएचए में 40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कांवड़ियों के भेष में लगाई गई है। इसमें मुख्य रूप से महाराजपुर बॉर्डर, ज्ञानी बॉर्डर, यूपी गेट, भोपुरा बॉर्डर, मोहन नगर और हिंडन पुल जैसे संवेदनशील इलाकों पर कांवड़ियों के भेष में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें