फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पलेंडर पर लगाए घूम रहा था पल्सर का नंबर, धरा गया

Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस व्हीकल एप की मदद से विजयनगर के राहुल विहार से चोरी की बाइक के साथ ट्रैफिक पुलिस एचसीपी ने एक चोर को धर दबोचा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह एचसीपी ट्रैफिक पुलिस विनोद कुमार राहुल विहार में चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार एक युवक को रोककर जांच की गई। बाइक चला रहे युवक ने बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाया तो वह नकली लगा। एचसीपी ने तुरंत पुलिस का व्हीकल एप खोला और बाइक का नंबर उसमें डाला।

एप पर जानकारी मिली कि जो नंबर बाइक की नंबर प्लेट पर है, वह स्पलेंडर नहीं, पल्सर का है। इसके बाद एचसीपी ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिंकू यादव निवासी सिंभावली हापुड़ है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़े वाहन चोर और फर्जी आरसी बनने वाले गिरोह से जुड़ा हो सकता है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें