बंबा रोड स्थित आदर्श कालोनी में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सपा नेता के बेटे के गले से दस तोले की सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।मलिकनगर निवासी सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अली हसन के बेटे मेहरबान मलिक की मेनरोड पर गारमेंट्स की दुकान है।
मेहरबान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बंबा रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में वह कार से अपने दोस्त जमशेद से मिलने गया था। इसी बीच पैदल एक युवक आया और कहा कि मुझे तुम्हारे छोटे भाई इमरान से मिलना है। कुछ बोलने से पहले ही युवक ने गले से दस तोले की सोने की चेल झपट ली और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े दोस्त के साथ फरार हो गया।
मेहरबान ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ बाइकर्स का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाईवे की तरफ फरार हो गए। मेहरबान ने बताया कि सोने की चेन की कीमत चार लाख रुपये है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है।
मुरादनगर। रहस्यमय बुखार की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई। महाजनान कालोनी में संजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा प्रिंस (6) नगर के एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। पिछले तीन से प्रिंस को बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रहस्यमय बुखार से ही उनके बेटे की मौत हुई है।