कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।पीड़ित युवती (20) कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कालोनी में ताऊ और ताई के साथ रहती है। वह बीए पास है और सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। युवती ने बताया कि उसके परिजन बुधवार शाम बाजार गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर युवक उसे धक्का देकर भाग गया। परिजनों के घर लौटने पर उसने उन्हें वारदात के बारे में बताया। युवती ने रात में परिजनों के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी।