फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च का सैंपल फेल, देसी घी में मिला तिल का तेल

Wed, 17 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
‌मिर्च - फोटो : file photo
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से राजनगर सेक्टर-10 स्थित मिठाई की दुकान से लिया गया मिर्च पाउडर का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। मिर्च पाउडर में कैंसर कारक तत्व मिले हैं। वहीं, मुरादनगर में देसी घी के विक्रेता यहां से लिए गए दोनों सैंपल फेल पाए गए हैं, इनमें तिल का तेल की मिलावट पाई गई है।  
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि विभागीय टीम ने बीते 22 अगस्त 2015 को राजनगर सेक्टर -10 स्थित ओम स्वीट्स के यहां से मिर्च पाउडर का सैंपल लिया था। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया। रिपोर्ट अनसेफ कैटेगरी में आई है।

मिर्च पाउडर में सूडान-2 और 3 मिला है, जो एक तरह का सिंथेटिक कलर होता है। इसके लगातार सेवन से कैंसर तक हो सकता है। उधर, मुरादनगर में बीते 18 मार्च 2017 स्थित एक दुकान से देसी घी का सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट में देसी घी में तिल का तेल मिला पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने दोनों दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है। कमिश्नर की अनुमति मिलते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें