फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठी महिला दरोगा से लूटा पर्स

Sat, 25 Mar 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
थ्री व्हीलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। एएलटी सेंटर के पास ऑटो में बैठकर बहन के घर से जा रहीं यूपी पुलिस की एक महिला दरोगा से बाइक सवार बदमाश ने पर्स लूट लिया। पर्स में तीन तोले सोने की चेन, दो टॉप्स, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और 10 हजार रुपये थे। पीड़ित महिला दरोगा लखनऊ में तैनात हैं और इन दिनों मेडिकल लीव पर गाजियाबाद आई हुईं हैं।
विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।संजय नगर सेक्टर-23 में परिवार के साथ रहने वाले मुनेश कौशिक राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में साइट इंचार्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों उनके पत्नी की बहन कल्पना उर्फ अनुभा उनके घर आई हुई हैं। वह लखनऊ पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं।

मुनेश का कहना है कि बृहस्पतिवार को उनकी बेटी महिमा का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी करने के लिए पूरा परिवार जीटी रोड स्थित एक मॉल में रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंचा था। पार्टी के बाद करीब साढ़े दस बजे परिवारवाले घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मुनेश ने बताया कि वह अपने बेटे सचिन के साथ स्कूटी से घर लौटे जबकि उनकी पत्नी रेखा शर्मा उर्फ पायल, कल्पना और बेटी महिमा ऑटो से घर लौट रहे थे। रेखा शर्मा ने बताया कि वह ऑटो से जैसे ही एएलटी सेंटर के पास पहुंचीं तभी पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उनकी बहन कल्पना के हाथ से पर्स लूटकर भाग निकला।

उन्होंने बताया कि बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। घर पहुंचकर उन्होंने पति और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कहकर चलते बने। देर रात मुनेश और कल्पना ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि पुलिस आरोपी बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें