फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े रेस्टोरेंट मैनेजर के घर लाखों की चोरी

Sun, 16 Oct 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-2 ए निवासी रेस्टोरेंट के कारपोरेट मैनेजर के घर का ताला तोड़ चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लाखों का माल उड़ा लिया। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित रेस्टोरेंट में कारपोरेट मैनेजर अमित शर्मा वैशाली सेक्टर-2ए के फ्लैट में पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। अमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह ऑफिस गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पत्नी शॉपिंग के लिए लक्ष्मीनगर गई थीं। देर शाम जब लौटीं तो घर के गेट का ताला टूटा था।

अंदर सारा सामान बिखरा था। चोरों ने बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर डायमंड सेट, सोने का सेट, चेन, कुंडल समेत करीब आठ लाख रुपये की ज्वैलरी समेत हजारों की नगदी, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट ले गए। अमित ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।

- चोरों का आतंक, दो दिन में तीसरी चोरी
चोरों ने दो दिन में ही शालीमार गार्डन और वैशाली में लगातार तीन चोरियों को अंजाम दिया। पहले बृहस्पतिवार दोपहर शालीमार गार्डन में नशीला स्प्रे कर घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया। रात को वैशाली सेक्टर-2 की ही इनवर्टर शॉप में चोरी की गई। इसके बाद अब घर में आठ लाख का माल उड़ा लिया। पुलिस चोरों को पकडने में निष्क्रिय है। जिसके चलते लोगों में रोष है।
विज्ञापन

सौरभ पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें