रामप्रस्थ कालोनी में बृहस्पतिवार शाम गोवंश का अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया। पुलिस का कहना है कि गोवंश का अवशेष पुराना प्रतीत हो रहा था।
रामप्रस्थ कालोनी के लोगों ने शाम करीब छह बजे कालोनी के पीछे खाली पड़े प्लाट में गोवंश का अवशेष पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया। एसएचओ का कहना है कि देखने में गोवंश अवशेष पुराना प्रतीत हो रहा था। उसे मिट्टी में दबवा दिया गया है। किसी को भी क्षेत्र का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।