फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से रेप

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जारचा थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी को बीते सोमवार नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक किशोर ने सिविल लाइंस के होटल में रेप किया। परिजनों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नोएडा में मजदूरी करने वाले पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में ही सिलाई का काम करती है। मसूरी निवासी एक किशोर पड़ोस में रहने वाले युवक से मिलने जारचा थानाक्षेत्र स्थित उनकी कालोनी में आता था।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी बेटी की किशोर से जान पहचान हो गई। बीते सोमवार को किशोर ने उनकी बेटी को कॉल किया और सिलाई का सामान दिलाने के बहाने उसे डासना टोल बुलाया। डासना टोल आने के बाद वह किशोरी को सिविल लाइंस गाजियाबाद स्थित एक होटल में ले गया।
विज्ञापन


वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे रेप किया। रेप के बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता ने बुधवार को मामले की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएसआई कोतवाली जानेंद्र तोमर ने बताया  कि आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें