फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन फौजी को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोदीनगर
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
 भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक फौजी को गोली मार दी गई है। गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि फौजी पर नामजद किए गए एक युवक की बहन के साथ रेप करने का आरोप है।
विज्ञापन


फौजी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था, मगर शादी नहीं की। उसने दूसरी जगह शादी कर ली। आरोप है कि इसी खुन्नस में युवती के भाई ने दो साथियों संग वारदात को अंजाम दिया है।

घायल फौजी लवकुश (27) है। वह श्रीनगर में तैनात है और इन दिनों वह गांव में छुट्टी पर आया हुआ है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वह गांव के रजवाहे की पटरी पर टहल रहा था तभी बाइक सवार तीन लोग आए और उसे गोली मार कर भाग निकले। गोली उसके पेट में लगी है।
विज्ञापन


घायल फौजी को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजपुर के थाना प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में लवकुश की ओर से मेरठ निवासी एक युवक और उसके दो साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोप है कि फौजी लवकुश ने शादी का झांसा देकर हमले के एक आरोपी निवासी मेरठ की बहन के साथ रेप किया था, जिसमें लवकुश वर्ष 2015 में जेल भी गया था। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी खुन्नस में उस पर हमला करने का आरोप है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें