विजय नगर में रोड रेज के बाद कार सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर प्रवेश को गोली मारकर घायल कर दिया, उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी प्रीति भी गोली लगने से घायल हो गई। दोनों का दिल्ली जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
खैरातीनगर निवासी प्रवेश शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोस्त केसाथ घर लौट रहे थे। विजयनगर में एनएच-24 पर उनकी बाइक से कार की टक्कर हो गई। इस दौरान उनकी कार सवारों से जमकर कहासुनी हुई।
इसके बाद वह घर पहुंचे ही थे, तभी कार सवार उनके घर आ धमके और उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली प्रवेश के हाथ और पीठ में लगकर निकल गई। दूसरी गोली उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी प्रीति केहाथ और कूल्हे में लगी।
विज्ञापन
इससे कोहराम मच गया। हमलावर भाग गए। घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जीटीबी रेफर किया गया है। सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल रोड रेज का मामला लग रहा है, इसके अलावा भी कई एंगलों से जांच की जा रही है।