फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेला पर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हाईवे पर रूट डायवर्जन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले विशाल गंगा मेले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात को सुचारु रखने के लिए कई रूटों का डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन 11 नवंबर शाम पांच बजे से 16 नवंबर शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान गंगा मेले में जाने वाले यात्री वाहनों पर रूट डायवर्जन लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि भारी वाहन दिल्ली से गाजियाबाद के लालकुआ से बुलंदशहर के लिए डायवर्ट कर दिए जाएंगे। सिकंदराबाद-बुलंदशहर होकर ये वाहन नरौरा वाया डिबाई होकर बबराला से बहजोई से चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे। वहीं हापुड़ की ओर से वाहन गुलावठी से बुलंदशहर होकर नरौरा भेजे जाएंगे।

नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चंदौसी होकर वाहन मुरादाबाद जाएंगे। दिल्ली से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद में लालकुआ से डायवर्ट कर बुलंदशहर से नरौरा से बबराला(बदायूं) से बहजोई से चंदौसी से बिलारी(मुरादाबाद) से शाहाबाद होते हुए रामपुर की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


रामपुर की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद से डायवर्ट कर बिलारी से चंदौसी(मुरादाबाद) से बबराला(बदायूं) से नरौरा(बुलंदशहर) से सिकंदराबाद से नोएडा(गौतमबुद्धनगर) से दिल्ली भेजे जाएंगे।

वहीं हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात संभल से बहजोई से बबराला से नरौरा होकर बुलंदशहर वाया सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली जाएगा। एसएसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन के वाहनों केे दौरान रोके जाने पर पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। जिससे मेला जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें