फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोड़ा में पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर

Thu, 08 Jun 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को खोड़ा स्थित दीपक विहार में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कॉल सेंटर से सात मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी पुलिस को मिला है। इसमें नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने का धंधा चलता था। इलाहाबाद निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अभी गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है।   
    
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि इलाहाबाद निवासी प्रणव तिवारी ने शिकायत की थी कि नौैकरी के नाम पर उनसे हजारों रुपये ठग लिए गए। जिस नंबर से उन्हें कॉल आई थी वह गाजियाबाद का था। जिस पर पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रैस की तो पता चला कि मोबाइल नंबर खोड़ा के दीपक विहार में एक्टिव है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि दीपक विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर अवैध कॉल सेंटर का कार्यालय चल रहा है। वहां से लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगा जाता है। इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल सेंटर पर छापा मारा। वहां से संतोष निवासी विजयगिरी जिला वैशाली बिहार को पकड़ा गया। सात मोबाइल फोन और एक लैपटॉप के साथ एक रजिस्टर भी पुलिस को मिला है।

जिसमें 84 लोगों के नाम व मोबाइल नंबर लिखे हैं। जिनको ठगने के लिए काल की जा रही थीं।       

नेट से नंबर निकालकर करते थे संपर्क      
एसपी सिटी ने बताया कि संतोष से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गिरोह में करीब सात से आठ लोग हैं। इसका सरगना ममूरा नोएडा का रहने वाला है। यह सभी नेट पर विभिन्न साइटों से नंबर लेकर लोगों से संपर्क करते थे। उन्हें अच्छी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया जाता था। रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों से एक बैंक अकाउंट में पैसा जमा कराया जाता था।
विज्ञापन


जिसके बाद अन्य औपचारिकता पूरी करने के नाम पर रुपया लिया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं इसकी जांच चल रही है। इनके द्वारा सूबे के करीब सभी जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों के युवाओं को निशाना बनाकर ठगने का धंधा चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें