फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की चहलकदमी से लोग खौफजदा

Mon, 15 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बलवंतपुरा कालोनी से सटी रेलवे लाइन पर शनिवार की रात बदमाशों की चहलकदमी देखी गई। इससे यहां के लोग खौफजदा हैं। छह दिन पहले कालोनी के एक घर में डकैती पड़ी थी। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में बदमाशों की फिर चहलकदमी करने की सूचना दी। वहीं, बसपा नेताओं ने डकैती का जल्द खुलासा करने की मांग की है। साथ ही अविलंब खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



मालूम हो कि नौ अगस्त की रात बलवंतपुरा कालोनी में जिले सिंह के घर पर डकैतों ने धावा बोलकर महिलाओं व अन्य परिजनों को मारपीट कर नगदी व जेवर समेत लाखों का माल लूट ले गए थे। वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस डकैैतों का सुराग नहीं लगा सकी है।

पीड़ित परिवार और कालोनी वासियों ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे उन लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे फिर से डकैतों की चहलकदमी देखी है। कालोनी के लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, रविवार को बसपा विधायक प्रशांत चौधरी के प्रतिनिधि पिंकल गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और कालोनी के लोग कोतवाली में पहुंचे।
विज्ञापन


बसपा नेताओं ने डकैती का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान जिले सिंह, पवन कुमार, सतपाल, ईश्वर, संजय, अनिल, प्रवीन, चतुरसेन आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें