फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला: रईस आलम सिद्दीकी के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही का नोटिस

Tue, 10 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ के दवा कारोबारी रईस आलम सिद्दीकी के खिलाफ एक और मामले में सीबीआई कोर्ट ने कुर्की की कार्यवाही शुरू करने का नोटिस जारी किया है। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सीबीआई को आदेश दिया है कि 82 की कार्यवाही को करने के पश्चात कोर्ट को सूचित किया जाए। कोर्ट ने अब 13 फरवरी की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह के अनुसार एनआरएचएम घोटाले के कई मामलों में लखनऊ स्थित फर्म मैसर्स सेवा इंटरप्राइजेज के मालिक रईस आलम सिद्दीकी आरोपी है। मंगलवार को एक मामले में दवा कारोबारी को कोर्ट में पेश होना था, मगर वह नहीं आया।

इसी के चलते विशेष न्यायाधीश ने आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है।उधर एनआरएचएम घोटाले के ही तीन अन्य मामलों में मंगलवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तीनों ही मामले आगरा जनपद से संबंधित हैं। इसमें सीबीआई ने सुधीर कुमार सक्सेना, उसकी पत्नी अरुणा सक्सेना और रामकुमार बंसल को आरोपी बना रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें