फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पसौंडा से तीन बच्चियां गायब

Fri, 17 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस के जवान। - फोटो : file photo
विज्ञापन
पसौंडा निवासी रिक्शा चालक की तीन बेटियां बीते तीन दिन से रहस्यमय हालात में गायब हैं। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए दो दिन तक रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू की।     
विज्ञापन


पसौंडा के मौसम विहार निवासी अब्दुल हसन यहां पत्नी और छह बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी घरों में काम करती हैं। बीते बुधवार को अब्दुल रिक्शा चलाने निकले थे, पत्नी भी काम पर गई थीं। दोपहर करीब एक बजे अब्दुल घर पहुंचे तो उनकी तीनों बड़ी बेटियां हिना (14) मीना (13) और सानिया (10) घर से गायब थीं। घर खुला था।

अन्य तीन बच्चे पास ही खेल रहे थे। उन्होंने बच्चों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सभी ने बच्चियों की जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। उधर, एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि बच्चियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उनके गायब होने में किसी जानकार का हाथ है। बच्चियों के पिता का एक नजदीकी रिश्तेदार से ही विवाद चल रहा है। ऐसे में जांच की जा रही है कि बच्चियों को गायब करने के पीछे कहीं उसका हाथ तो नहीं। दो टीमें बच्चियों की तलाश में जुटी हैं।      

- दो दिन तक दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट      
पिता अब्दुल हसन का कहना है कि उन्होंने बेटियों के लापता होने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। यदि तुरंत कार्रवाई की जाती तो उनकी बेटियों का सुराग लग सकता था। चौकी पुलिस ने उन्हें फोर्स के चुनावी ड्यूटी में होने की बात कहकर टाल दिया था।

- पिता बोले, गरीबों की कोई नहीं सुनता      
बच्चियों के गायब होने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। दंपति का कहना है कि इंदिरापुरम से सीए की बेटी आर्ची गायब हुई तो आठ-आठ पुलिस टीमें दौड़ती रहीं, लेकिन उनकी तीन बेटियों के गायब होने पर  पुलिस ने कह दिया कि फोर्स नहीं है। पिता ने कहा कि गरीबों की कोई नहीं सुनता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें