फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नोटों के हिसाब से अपग्रेड नहीं आधे एटीएम

Wed, 28 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैश की किल्लत का एक कारण एटीएम का नए नोटों के हिसाब से अपग्रेड नहीं होना भी है। इसी का नतीजा है कि कुल एटीएम के 50 फीसदी में ही कैश मिल रहा है और बाकी एटीएम खाली पड़े हैं। बता दें कि शहर में अलग-अलग बैंकों की 350 ब्रांच हैं जबकि एटीएम 500 हैं। नोटबंदी को 47 दिन बीत चुके हैं लेकिन कैश की किल्लत अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बैंकों के अंदर तो व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है लेकिन एटीएम की व्यवस्था में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। बैंक की मानें तो इसका प्रमुख कारण सभी एटीएम का अपग्रेड नहीं होना और कैश का फ्लो कम होना है। बैंकों के पास जितना कैश पहुंच रहा है, वह अपने ग्राहकों को दे रहे हैं लेकिन एटीएम के जरिए कैश का फ्लो नहीं बढ़ पा रहा है।

असल में शहर में नए नोट के हिसाब से जो एटीएम अपग्रेड हुए हैं, वहां से ज्यादातर में 2000 और कुछ में 2000 के साथ 500 के नोट मिल रहे हैं। जबकि बाकी एटीएम में 100-100 के नोट मिल रहे हैं, जिनकी आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि कैश की किल्लत अभी बनी हुई है। शहर के 70 फीसदी एटीएम के शटर डाउन चल रहे हैं।
विज्ञापन


लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आरएस मीणा का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 50 प्रतिशत एटीएम को अपग्रेड कर लिया गया है। यह काम धीरे-धीरे ही होगा, क्योंकि कोई भी बैंक एक साथ अपने सारे एटीएम को अपग्रेड नहीं करेगा। इससे पूरा सिस्टम ही ठप हो सकता है। उम्मीद है कि अगले 15 से 20 दिन के अंदर सभी एटीएम को अपग्रेड कर दिया जाए।

इंडियन ओवरसीज बैंक के एजीएम अनिल कुमार दत्ता का कहना है कि जहां तक एटीएम के अपग्रेडेशन की बात है तो शहरी क्षेत्र के अधिकांश एटीएम को अपग्रेड कर दिया गया है। धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों के एटीएम को भी अपग्रेड कर दिया जाएगा। एसबीआई के रीजनल मैनेजर एसके गोयल के मुताबिक एसबीआई के लगभग सभी एटीएम को अपग्रेड हो गए हैं।

बाकी अन्य बैंकों के एटीएम भी अपग्रेड होंगे। 30 दिसंबर के बाद स्थिति बेहतर होगी। 2000 और 500 के बाद 10, 20 और 50 के भी नए नोट मार्केट में आएंगे। बैंक सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के बाद पैदा हुई स्थिति को सामान्य करने के बाद सरकार धीरे-धीरे बाकी छोटे नोटों में भी बदलाव करेगी। संभावना यह भी है कि छोटे पुराने नोट के साथ भी नए नोट भी मार्केट में चलन में हाेंगे।

शहरी क्षेत्राें के बैंकों में कैश का फ्लो बढ़ रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक में सेविंग एकाउंट खाताधारकों को 20 हजार और करंट खाताधारकों को 50 हजार तक दिए गए। इसी प्रकार इलाहाबाद बैंक, एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, देना बैंक, सिंडिकेट बैंक, युनाइटेड बैंक, केनरा बैंक आदि में कैश दिया गया।
विज्ञापन

----------
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें