फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में बदमाशों ने डाला डाका

Sun, 01 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच बदमाशों ने शनिवार देर रात मसूरी स्थित गांव भूड़गढ़ी में एक किसान के घर डाका डाला। बदमाशों ने घेर में पिता-पुत्र को बंधक बना लिया और मारपीट की। उसने ट्रैक्टर, नगदी और मोबाइल लेकर भाग गए। किसान के बेटे ने थाना मसूरी में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब एक बजे भूड़गढ़ी गांव के खिचरा रोड पर पानी की टंकी के पास किसान हबीबुर (62) का मकान है। वह और उनका छोटा बेटा जुनैद घेर में सो रहे थे। इसी दौरान पांच बदमाश मकान की दीवार फांदकर घेर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे और चाकू की नोंक पर दोनों को ले लिया।

बदमाशों ने हबीबुर से घेर में खड़े ट्रैक्टर की चाभी मांगी, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र केहाथ पैर बांधकर पीटा और चारपाई से बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने किसान की जेब से 12 सौ रुपये निकाल लिए और मोबाइल भी ले किया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की चाभी नहीं मिलने पर बदमाशों ने जुगाड़ से ट्रैक्टर को धक्का मारकर स्टार्ट कर लिया और लेकर भाग गए। जाते-जाते बदमाशों ने पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। किसान के बड़े बेटे एडवोकेट माजिद ने थाना मसूरी में मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसएचओ दिनेश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें