थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर रेप के मामले में पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि किशोरी का एमएमएस बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करवाया जाता था। दूसरी तरफ, मंगलवार को किशोरी की तबीयत बिगड़ गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता से पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने उसका एमएमएस बना लिया था, जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए जाते थे। किशोरी का कहना है कि रोज दो से तीन युवक उससे रेप करते थे। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी महिला सीमा, पति सुरेश और मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि करीब 15 दिन पहले किशोरी को उसकी दूर की रिश्ते की चाची सीमा बहला फुसलाकर बंथला ले गई। वहां पर उसे बंधक बना कर सीमा के पति सुरेश, मकान मालिक उदय प्रकाश सहित कई अन्य लोगों ने रेप किया।
सोमवार को पीड़िता किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची थी और पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।