बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की लापरवाही के संबंध में हाईकोर्ट के जवाब मांगने पर पीड़िता के पिता ने संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि अब जांच में तेजी आएगी और दरिंदे जल्द पकड़े जाएंगे। इसके अलावा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं में पुलिस लापरवाही नहीं करेगी।उधर, रविवार को विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
उन्होंने पीड़िता के पिता से बात की। साथ ही कहा कि किसी भी मुआवजे से पहले बच्ची को सदमे से बाहर निकालना जरूरी है। ऐसे में वह स्थानीय अधिकारियों से बात कर अच्छे से अच्छे काउंसलर मुहैया करवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने परिवार को किसी भी जरूरत के लिए सीधे उन्हें कॉल करने को कहा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।