फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा बनियान गिरोह और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिसवाला बुरी तरह जख्मी

Mon, 08 Aug 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाज‌ियाबाद में पुल‌िस मुठभेड़ में घायल पुल‌िसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के पास साहिबाबाद में बीती रात कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश समेत एक पुलिस कर्मी को कई गोलिया लगी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौके से दो बदमाश भी पकड़े गए हैं जबकि दो फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचो बदमाशो के काम करने का तरीका कच्छा बनियान गिरोह की तरह था इ‌सलिए पुलिस उन्हें गिरोह का ही मानकर चल रही है। ये सभी बदमाश मौका मिलने पर घर में मौजूद लोगों की हत्या भी कर देते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें