फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर चाभी से चुराते थे दोपहिया वाहन, दबोचे गए

Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने मास्टर चाभी से वाहन चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी है। इनके पास से चोरी की पांच बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, चाकू और लॉक तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। यह  मॉल्स-मल्टीप्लेक्स, अस्पताल और जिम के बाहर से वाहन चोरी करते थे। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी राकेश उर्फ मामा निवासी मोदीनगर, आमिर निवासी भोजपुर और मेरठ का एक नाबालिग हैं। कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सेक्टर-7 राजनगर में बाइक सवार तीन लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक चाकू, फर्जी नंबर प्लेट, मास्टर चाभी और लॉक तोड़ने के औजार मिले। जांच में आरोपियों की बाइक चोरी की निकली। बाद में इनकी निशानदेही पर चोरी की चार और बाइक बरामद की गई है। 
विज्ञापन


राकेश उर्फ मामा मेरठ में कबाड़ी का काम करता है। पूछताछ में पता चला कि वह चोरी की बाइक खरीदने और बेचने के अलावा खुद भी वाहन चुराता है। आमिर मास्टर चाभी लॉक खोलता और नाबालिग आरोपी लेकर फरार हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें