फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर-नर्स की लव स्टोरी पहुंची थाने

Thu, 20 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टीएचए के एक नामी अस्पताल में तैनात नर्स ने महिला थाने में अपने डॉक्टर पति के खिलाफ शिकायत की है। पति पर शादी के बाद धोखे से भाग जाने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला थाने से डॉक्टर को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


केरल की रहने वाली नर्स की मुलाकात अस्पताल में ही काम कर रहे गोरखपुर निवासी डॉक्टर से 2011 में हुई थी। पीड़िता पहले से शादीशुदा थी और उनकी एक बेटी भी है। पीड़िता का कहना है इन सभी बातों को जानने के बाद डॉक्टर ने पहले दिल्ली के मंदिर में 2011 में शादी की।

इसके बाद 2015 में रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी को रजिस्टर्ड भी कराया। 2011 के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पति ने दो अबॉर्शन कराए, क्योंकि वह दोनों बेटियां थीं।
विज्ञापन


वह पति और बेटी के साथ अर्थला में एक किराए के घर में रहने लगे। बाद में पति का स्वाभाव बदलने लगा। वह मारपीट करते और उन्होंने बेटी के साथ भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत थाने में की थी।

शिकायतों के बाद हरकतों में सुधार आया, इसके बाद मई 2016 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के दस दिन के बाद पति उसे छोड़कर गोरखपुर चले गए और अब उसके परिवार वाले फोन पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि पीड़िता के पति को थाने में उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें