फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में मजदूर को मारडाला

Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ लोनी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निशांत कालोनी में लेनदेन के विवाद में मजदूर को घर से बुला कर हत्या की गई और फिर घर के बाहर ही शव फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद पता चल सकेगा कि हत्या किस तरह से की गई है।
विज्ञापन


निशांत कालोनी निवासी शिवचरण (50) ट्रक पर ईंट चढ़ाने और उतारने का काम करता था। उसका ट्रक चालक से लेनदेन का विवाद था। आरोप है कि सोमवार की सुबह ट्रक चालक शिवचरण के घर आया और उसे अपने साथ ले गया।

शिवचरण घर वालों से थोड़ी देर में आने की बात कह कर गए थे लेकिन शाम करीब छह बजे दो युवक आए शिवचरण का शव उसके घर के सामने फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने शोर भी मचाया लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रक के एक चक्कर के लिए ट्रक चालक के तीन सौ रुपये तय थे लेकिन शिवचरण 50 रुपये अपने पास रख कर ढाई सौ रुपये ही ट्रक चालक को दे रहा था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी उम्मेद कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
 बेहटा हाजीपुर रेलवे फाटक के पास रविवार रात करीब 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।     

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका       
       मंडोला विहार स्थित आवास विकास कालोनी के नाले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।     
 
बलराज नगर कालोनी निवासी धीरज मिश्रा (32) जवाहर नगर स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। वह रविवार शाम से गायब था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी थी।

सोमवार की सुबह लोगों ने मंडोला विहार स्थित आवास विकास कालोनी के नाले युवक का शव देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने धीरज के परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की शिनाख्त की।

परिजनों ने धीरज की हत्या की आशंका जताई है।  सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौके कैसे हुई इसका पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें