फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली कमाई का कुबेर: फरार कुसुमलता को लेकर टेंशन में सीबीआई

Sun, 16 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
नोएडा टेंडर घोटाले के मामले में फरार चल रही आरोपी यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई टेंशन में है। लाख कोशिशों के बावजूद सीबीआई कुसुमलता का सुराग नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन


उधर, सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी तीन बार कुसुमलता के साथ ही फरार चल रहे एक ठेकेदार के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी कर चुके हैं। सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुसुमलता की तलाश में कई राज्यों में दबिश दी जा चुकी है।

जानकारी मिली है कि वह बहुत जल्दी-जल्दी अपना ठिकाना बदल रही है। पिछले दिनों कुसुमलता के विदेश भाग जाने की चर्चाएं चली थीं, मगर हकीकत यह है कि उसका पासपोर्ट सीबीआई के पास जमा है। ऐसे में वह विदेश नहीं भाग सकती।
विज्ञापन


फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की दबिश लगातार जारी है। विशेष न्यायाधीश ने आदेश दे रखा है कि जल्द से जल्द सीबीआई कुसुमलता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे।

..तो क्या किडनी इंफेक्शन की बीमारी से जूझ रही है कुसुमलता
जानकारी मिली है कि कुसुमलता पिछले लंबे समय से किडनी की बीमारी एवं संक्रमण से जूझ रही है। सूत्रों की माने तो जन्म से ही कुसुमलता के सिर्फ एक किडनी है। एनसीआर के एक अस्पताल से कुसुमलता का इलाज चल रहा है।

उधर कुर्की होने के बाद उसके पास रहने का ठिकाना भी नहीं है। जानकारी यह भी मिली है कि कोई अपना भी उसका साथ नहीं दे रहा है। सीबीआई के जाल में फंसने की वजह से रिश्तेदार भी उससे दूर से ही किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें