फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बोला, ‘मैं हूं सबसे बड़ा डॉन’

Thu, 08 Jun 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
दरोगा बोला, ‘मैं हूं सबसे बड़ा डॉन’ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोदीनगर थाने में तैनात एक दरोगा ने बुधवार रात शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। दरोगा ने कई बार सरकारी पिस्टल निकालकर हवा में लहराई और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि ‘मैं सबसे बड़ा डॉन हूं, चाहे जिससे शिकायत कर दो।’ उसने मुंह में पिस्टल डालकर भी पीड़ित को धमकाया था।
विज्ञापन


एनएच-58 पर सिकरी कला गांव स्थित विनायक फार्म के पास के रहने वाले रोहित शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे घर के पास खड़ी उनकी कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने ट्रक चालक और क्लीनर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी थाने पर दी।

थोड़ी देर बाद नशे में धुत एक दरोगा मौके पर आया और पीड़ित रोहित से ही गाली-गलौज करने लगा। रोहित का आरोप है कि दरोगा ने कहा एक्सीडेंट में कोई मरा तो नहीं है। ऐसा तो रोज होता है। रोहित ने दरोगा से कहा कि वह ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लें। इस पर भड़के दरोगा ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। रोहित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन


दरोगा ने रोहित के भतीजे उमेश का मोबाइल दिया और कहा कि वह ‘यहां का सबसे बड़ा डॉन है और किसी से नहीं डरता। चाहे जिससे शिकायत कर दो।’ उधर, एसएसपी हरि नारायण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

पीड़ित के मुंह में पिस्टल डालकर दरोगा ने हड़काया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में करीब 15 मिनट तक दरोगा सरकारी पिस्टल निकालकर लहराता रहा। दरोगा ने पीड़ित के मुंह पर पिस्टल डालकर भी धमकाया। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी दरोगा को समझाते रहे तो उसने उन्हें भी गालियां दी। रोहित ने बताया कि देर रात जब वह दरोगा के साथ थाने पहुंचे तो उन्होंने इंस्पेक्टर को घटना के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि रात में ही दरोगा का मेडिकल कराया जाए, जिससे पता चल सके कि ड्यूटी के दौरान उसने शराब पी रखी है। रोहित का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने दरोगा का मेडिकल कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें